फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: घर पहुंचा शहीद मेजर अनुज राजपूत का पार्थिव शरीर, नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धाजंलि

Wed, 22 Sep 2021 02:40 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

पंचकूला के रहने वाले मेजर अनुज राजपूत जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर स्थित पटनीटॉप में मंगलवार को हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हो गए थे। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पंचकूला स्थित उनके आवास पर लगाया गया। 
विज्ञापन
पंचकूला पहुंचा मेजर अनुज राजपूत का पार्थिव शरीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर स्थित पटनीटॉप से आई इकलौते बेटे अनुज राजपूत की शहादत की खबर माता-पिता पर बिजली बनकर टूटी। एकाएक बेटेे को खोने की खबर से वे बेहाल हो उठे। जैसे तैसे खुद को संभालकर जम्मू रवाना हो हुए। अनुज का परिवार सेक्टर 20 की सोसाइटी नंबर 104 में रहता है।

विज्ञापन


अनुज राजपूत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई शहादत की खबर से कॉलोनीवासी भी स्तब्ध रह गए। बुधवार को शहीद मेजर अनुज रातपूत का पार्थिव शरीर पंचकूला पहुंचा। पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित उनके आवास पर पार्थिव शरीर लाया गया। बेहद गमगीन माहौल में सेक्टर वासियों व स्थानीय लोगों ने शहीद मेजर अनुज राजपूत को दी श्रद्धांजलि। 

पूरी कॉलोनी शोक में डूब गई। एडवोकेट कुलभूषण एस. आर्य के घर जन्मे अनुज राजपूत की 12वीं तक पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई। उसके बाद एनडीए की पढ़ाई करने देहरादून चले गए। वर्ष 2015 में वह मेजर बन गए थे। 18 सितंबर को 26वां जन्मदिन था। उनकी शहादत की खबर सुनकर परिवार को गहरा धक्का लगा। अनुज राजपूत की शहादत से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात 12 बजे तक तक लोग उनके निवास के बाहर खड़े उनकी ही बातें करते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें