फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि : एक चौक का नाम शहीद मेजर अनुज राजपूत के नाम पर रखा जाएगा : स्पीकर, सेक्टर-16 अग्रवाल भवन में विस अध्यक्ष और अन्य ने श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अग्रवाल भवन सेक्टर-16 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शहीद मेजर अनुज राजपूत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस मौके पर नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल, शहीद मेजर अनुज राजपूत के पिता केएस आर्या, माता उषा देवी के अलावा परिवार और समाज के लोगों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि शहीद मेजर अनुज राजपूत की याद में पंचकूला में एक चौक का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने सेक्टर-20 के सामुदायिक केंद्र का नाम शहीद मेजर अनुज राजपूत के नाम पर रखने की भी घोषणा की। गुप्ता ने कहा कि वे अनुज जैसे साहसी पुत्र को जन्म देने वाले माता-पिता के चरणों को नमन करते हैं। यह उनकी सच्ची देशभक्ति ही थी कि उन्होंने अपने इकलौते पुत्र को देश की सेवा करने के लिए फौज में भेजा। उन्होंने कहा कि देश प्रेम सर्वोपरि है। देश की रक्षा करना हर देशवासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस कर्तव्य का पालन करते समय अनुज राजपूत ने देश के लिए अपना बलिदान दिया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन ने की स्मारक बनाने की मांग
पंचकूला। जिला बार एसोसिएशन ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से पंचकूला में शहीद मेजर अनुज राजपूत की याद में एक स्मारक बनाने की मांग की है ताकि लोगों को अनुज की शहादत पर गर्व हो और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सकें। रविवार को सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में शहीद मेजर अनुज राजपूत की श्रद्धांजलि सभा के दौरान जिला बार ऐसोसिएशन के प्रधान सतीश कादियान की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञानचंद गुप्ता से मुलाकात कर इस संबंध में एक मांग पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि शहीद अनुज राजपूत ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा।
वीरेश शांडिल्य ने दी श्रद्धांजलि
एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने शहीद मेजर अनुज राजपूत को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद के पिता कुलवंत आर्य का दोशाला से सम्मान किया। उन्होंने कहा कि होनहार और जांबाज मेजर ने देश की रक्षा में अपनी शहादत दी है। उनको समाज हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें