फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए दोबारा अगले हफ्ते में निकाले जाएंगे टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तमाम कोशिशों के बाद भी चंडीगढ़ प्रशासन के अफसर टेंडर के लिए आवेदन करने वाली कंपनियों को नार्म्स में छूट नहीं दिला पाए। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रस्ताव को केंद्र ने सिरे से खारिज कर दिया है। इसके बाद अब डिपार्टमेंट दोबारा अगले हफ्ते टेंडर जारी करने जा रहा है। विभागीय स्तर पर इसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन को ट्रिब्यून फ्लाईओवर के नार्म्स बदलवाने के मामले में बड़ा झटका लगा है। सूत्रों की मानें तो प्रशासन के अफसर टेंडर करने वाली कंपनियों को ही निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपना चाहते थे। इसके लिए विभाग की ओर से एमएचए को नार्म्स में बदलाव को लेकर फाइल भी भेजी गई। हालांकि केंद्र ने प्रशासन के अफसरों की उम्मीदों पर उस समय पानी फेर दिया, जब प्रस्ताव को खारिज कर दिया। केंद्र से निराशा मिलने के बाद एक फिर से प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को टेंडर जारी करने पड़ रहे हैं। इस संदर्भ में इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एक अफसर ने बताया कि नार्म्स में छूट के देने के प्रस्ताव को एमएचए ने खारिज कर दिया है। अब नए सिरे से फ्लाईओवर के लिए टेंडर निकालने होंगे। ये टेंडर अगले हफ्ते जारी कर दिए जाएंगे।
इन कंपनियों ने किया था आवेदन
इंजीनियरिंग विभाग ने बीते मार्च महीने में ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए टेंडर जारी कर दिए थे। टेंडर पाने के लिए चार कंपनियों ने अप्लाई किया है। इसमें सिंगला बिल्डर्स, राम प्रकाश एंड संस, जेबी जॉइंट वेंचर और सिंघल बिल्डर्स शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक जिन कंपनियों ने टेंडर अप्लाई किया है, वह कंपनियां ट्रिब्यून चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर के नार्म्स को पूरा नहीं करती हैं। केंद्र ने नार्म्स में छूट देने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

इस वजह से दोबारा जारी हो रहे टेंडर
ट्रिब्यून चौक पर बनने वाला फ्लाईओवर सिक्स लेन का है। जिन कंपनियों ने टेंडर के लिए अप्लाई किया है, उनकी क्षमता फोर लेन की है। इसके अलावा कंपनियों के पैमाने मापने के अन्य कई पैरामीटर हैं, उन मानकों पर भी कंपनियां खरी नहीं उतर रहीं हैं। यही वजह है कि अब दोबारा टेंडर जारी करने की तैयारी है।
ऐसे बनना है फ्लाईओेवर
ट्रिब्यून चौक पर 2.5 किलोमीटर का फ्लाईओवर 140 करोड़ की लागत से बनाना है। बीती 3 मार्च को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इस फ्लाईओवर को शिलान्यास किया था। इसके बाद टेंडर निकाले गए थे। फ्लाईओवर को सेक्टर 32, 29 राउंड अबाउट से 100 मीटर पहले शुरू करके ट्रिब्यून राउंड अबाउट से 650 मीटर आगे रेलवे अंडर बिज तक और रेलवे अंडर बिज से शुरू करके हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट से 600 मीटर आगे तक बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें