फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा के लिए होने वाले ट्रायल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा खेल विभाग की ओर से खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा का आयोजन किया जाना था। इसके लिए 10 से 12 अगस्त तक लिए जाने वाले ट्रायल को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि निदेशालय से प्राप्त संदेश के अनुसार ट्रायल आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिए हैं। विभाग की ओर से पंचकूला में विभिन्न स्थानों पर 20 खेलों के ट्रायल लिए जाने थे। इसमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, साईक्लिंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, हेंडबॉल, जूडो, कबड्डी (एन एस), खो-खो, लॉन टैनिस, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, कुश्ती, गरीको रोमन, भारतोलन व वालीबॉल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें