फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हार्ट सेंटर में आयुष्मान मरीजों का इलाज फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
35 लाख रुपये के बकाया विवाद के बाद सेवाएं बहाल, गंभीर मरीजों को मिलेगी प्राथमिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सिविल अस्पताल के हार्ट सेंटर में आयुष्मान भारत योजना के तहत बंद पड़ी उपचार सेवाएं दोबारा शुरू हो गई हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग की जांच पूरी होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पीपीपी श्रेणी के तहत सरकारी कर्मचारी, बीपीएल, एससी और आयुष्मान भारत कार्डधारकों के इलाज की सुविधा बहाल कर दी है। अस्पताल परिसर में इस संबंध में नोटिस भी लगाया गया है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि आयुष्मान योजना की बकाया राशि के भुगतान की जिम्मेदारी अब भी तय नहीं हुई है। फिलहाल गंभीर मरीजों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

फरवरी 2025 से बंद था इलाज
हार्ट सेंटर का संचालन कर रही कंपनी ने फरवरी 2025 में इलाज बंद कर दिया था। कंपनी का दावा था कि आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग पर करीब 35 लाख रुपये बकाया हैं। इसके बाद पीएमओ कार्यालय ने वर्ष 2017 से अब तक किए गए उपचार का रिकॉर्ड मंगवाकर जांच कराई। जांच पूरी होने के बाद विभाग ने बकाया राशि जारी करने का दावा किया, जिसके बाद सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गईं।
विज्ञापन


रेट संशोधन का मामला अब भी लंबित

कंपनी का कहना है कि आयुष्मान योजना के तहत उपचार, उपकरण और अन्य सेवाओं की दरें वर्ष 2017 के करार के अनुसार लागू हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इनका संशोधन हो चुका है। चार महीने पहले रेट संशोधन के लिए रिमाइंडर भी भेजा गया था। कंपनी के अनुसार भुगतान में देरी के कारण बकाया राशि बढ़कर 35 लाख रुपये हो गई। इस मुद्दे पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इन मरीजों को मिलेगा लाभ
पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि हार्ट सेंटर में अब पीपीपी श्रेणी के तहत सरकारी कर्मचारी, बीपीएल, अनुसूचित जाति और आयुष्मान भारत कार्डधारकों का इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मरीज के इलाज में बाधा नहीं आने दी जाएगी। सेवा बहाल होने से पंचकूला और आसपास के जरूरतमंद हृदय रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें