फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पटियाला और लुधियाना के बीच यात्रा का समय होगा कम, रेलवे ने राजपुरा बाईपास के लोकेशन सर्वे को दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पटियाला और लुधियाना के बीच अब यात्रा का समय कम हो जाएगा क्योंकि रेलवे ने राजपुरा बाईपास के तहत कौली से सराय बंजारा तक नई बाईपास लाइन के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस रणनीतिक विकास से क्षेत्र में रेल संचालन को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। पटियाला और लुधियाना के बीच चलने वाली ट्रेनों को राजपुरा स्टेशन से होकर गुजरने की जरूरत नहीं होगी जहां पर अधिक भीड़भाड़ के कारण फिलहाल ट्रेन को समय लगता है। बाईपास पहले से ही स्वीकृत राजपुरा-मोहाली रेलवे लाइन को सीधी और सुचारु कनेक्टिविटी प्रदान करेगा जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल पंजाब के रेलवे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है। इससे मालगाड़ियों को भी कम समय लगेगा जिससे लुधियाना के व्यापारियों को सामान मंगवाने और राज्य से बाहर भेजने में आसानी होगी।
विज्ञापन

इससे पहले राजपुरा बाईपास लाइन के निर्माण के लिए इसी माह मंत्रालय ने सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी की थी। यह परियोजना 411.96 करोड़ रुपये की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें