फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड के काम लाई जाएगी पारदर्शिता, विद्यार्थियों की समस्याएं होंगी दूर : बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की नवनियुक्त चेयरपर्सन डॉ. सतबीर बेदी ने सोमवार को अपना पद संभाल लिया। इस मौके उन्होंने साफ किया है कि बोर्ड के काम में पारदर्शिता लाई जाएगी। हरेक काम तरीके से समय पर पूरा किया जाए। प्रत्येक मुलाजिम अपनी सीट का काम पूरी ईमानदारी से करेगा। यह संस्था विद्यार्थियों से संबंधित है। विद्यार्थियों की समस्याओं को पहल के आधार पर दूर किया जाएगा। कोई भी विद्यार्थी बोर्ड से निराश होकर नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन


चेयरपर्सन ने अपना पदभार संभालने से पहले गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में माथा टेका। इसके बाद साधारण तरीके से अपना कार्यभार संभाला। उन्होंने इस पद पर अपनी नियुक्ति के लिए सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पीएसईबी सरकार के अहम संस्थानों में से एक है। इसकी समस्याओं और चुनौतियों का अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलकर हल निकाला जाएगा। इससे पहले उन्होंने भारत सरकार के अहम पदों पर 30 साल से अधिक समय काम किया। उन्होंने सेंट जोंस कॉलेज आगरा से मनोविज्ञान विषय में एमए, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पीएचडी व मैक्सवेल स्कूल ऑफ पब्लिक पाॅलिसी एंड सिटीजनशिप यूनिवर्सिटी अमेरिका से पढ़ाई की है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और भारत सरकार के कार्मिक प्रशिक्षण विभाग में विभिन्न भूमिकाओं में संगठनों के लिए मनोविज्ञान, योजना और प्रशिक्षण कार्यक्रमों और मॉड्यूल को डिजाइन करने में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले पीएसईबी के चेयरमैन पद पर डॉ. योगराज तैनात थे। उनकी नियुक्ति कांग्रेस सरकार के समय में हुई थी। हालांकि उन्होंने अपना कार्यकाल खत्म होने से साढ़े छह महीने पहले ही त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद सरकार ने नए चेयरमैन को नियुक्त करने की दिशा में काम शुरू किया था। चेयरमैन पद के लिए करीब 50 लोगों ने आवेदन किया था। आखिर में 10 लोगों में से डॉ. सतबीर बेदी उनका चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें