फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में हादसा टला: अनियंत्रित स्कूल बस ने घर के बाहर खड़ी पांच कारों को मारी टक्कर, 15 बच्चे बाल-बाल बचे

Tue, 07 Jul 2026 02:00 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-25 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के तुरंत बाद बच्चों को सुरक्षित दूसरी स्कूल बस के माध्यम से उनके स्कूल भेज दिया गया।
विज्ञापन
स्कूल बस ने कारों को मारी टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला सेक्टर-26 में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर घर के बाहर खड़े पांच वाहनों से टकरा गई। हादसे के समय बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई बच्चा, राहगीर या अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हालांकि टक्कर से पांच वाहनों को नुकसान पहुंचा और क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन



 

स्कूटर सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, चितकारा स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर-26 में अचानक एक स्कूटर सवार बस के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे घर के बाहर खड़ी एक के बाद एक छह गाड़ियों से जा टकराई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के तुरंत बाद बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में स्कूल प्रबंधन ने दूसरी बस भेजकर बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया।

विज्ञापन


पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
सूचना मिलने पर सेक्टर-25 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया तथा घटना की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चालक ने स्कूटर सवार को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन खो दिया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। इस कारण मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। वाहन चालकों को सड़क पर सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। - रामपाल सिंह, एसएचओ, चंडीमंदिर थाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें