फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भूसे के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर के बिटना रोड पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे भूसे के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान पंजाब के पटियाला निवासी ट्रैक्टर चालक मोहन सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक मोहन सिंह विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। चार महीनों से पटियाला निवासी परमजीत सिंह का ट्रैक्टर चलाने का काम कर रहा था। 29 सितंबर को संगरूर से भूसा (तुड़ी) भरकर पिंजौर पहुंचा था। मंगलवार सुबह उसने ट्रॉली के पीछे से रस्सी खोली। उसी समय ट्राली में लोड तुड़ी अचानक नीचे गिर गई और मोहन सिंह नीचे दब गया। मोहन सिंह को सिविल अस्पताल पंचकूला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर मालिक प्रमजीत सिंह निवासी पटियाला ने बताया कि घटना दुर्घटनावश हुई है। उन्होंने कहा कि वह किसी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें