फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर लिए आठ लाख, थमा दिया नकली वीजा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश कुमार उर्फ शम्मी की निशानदेही पर जतिन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

यह गिरोह लोगों को कनाडा भेजने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठता था। गांव किरमच तहसील थानेसर निवासी दिनेश कुमार ने रायपुररानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपने रिश्तेदार की पत्नी पूजा को कनाडा भेजने के लिए आरोपी कोमल शर्मा को 8 लाख रुपये दिए थे। कोमल ने खुद को कनाडा निवासी बताकर भरोसा दिलाया था कि वह वहां नौकरी भी दिलवा देगी। कुछ समय बाद कोमल ने एक नकली वीजा भेज दिया, जिसकी असलियत सामने आने पर दिनेश ने रुपये वापस मांगे। आरोपी और उसका परिवार गांव से भाग गया।
मामले की जांच के दौरान एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने आरोपी जतिन को रामगढ़ बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी राजेश कुमार को 10 फरवरी को पकड़ा था। राजेश पर पहले से ही सात मामले दर्ज थे। जांच में पता चला कि यह गिरोह लोगों को इंडोनेशिया भेजकर वहां से कनाडा का वीजा रोकने का बहाना बनाता था। इसके बाद उनको भारत वापस बुलाकर ठगता था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 468, 471, 120B, 201 और इमिग्रेशन एक्ट की धारा-24 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें