फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मशीनरी टूल खरीदने के बहाने बैंक से लिया 80 लाख का लोन, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कंपनी के मशीनरी टूल खरीदने के बहाने पीएनबी बैंक से 80 लाख रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। सेक्टर-15 पीएनबी बैंक के ब्रांच मैनेजर प्रवीन कुमार की शिकायत पर दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। बैंक मैनेजर ने बताया कि बरवाला में मेसर्स प्योर केयर लांड्री की इकाई स्थापित करने के लिए सुभाष नगर दिल्ली निवासी अमित कुमार और जसमीत कौर ने टर्म लोन लेने के लिए बैंक से संपर्क किया था। इसके बाद दोनों को दस्तावेज के अनुसार 80 लाख का लोन दिया गया। वह कंपनी खोलने के लिए मशीनरी टूल नहीं खरीदे और बैंक लिए गए लोन को भी अदा नहीं किया।
विज्ञापन


इस तरह लिया लोन
बैंक मैनेजर ने बताया कि कंपनी के टूल खरीदने के लिए 26 जुलाई 2024 को बैंक ने लोन पास कर दिया। यूनिट को शुरू करने के लिए कंपनी के मालिक अमित कुमार ने 59 एचएसआईआईडीसी अलीपुर बरवाला में इकाई शुरू करने के लिए जानकारी दी थी। इसके बाद बैंक ने लांड्री के मालिक अमित कुमार ने मशीनरी खरीदने के लिए 30 जुलाई 2024 को जेके मशीन टूल्स को 54 लाख 11 हजार 184 रुपये भुगतान के लिए पत्र दिए थे। बैंक ने जांच करने के बाद मेसर्स जेके मशीन टूल्स विक्रेता को खाते में रुपये ट्रांसफर दिए थे। इसके बाद कंपनी के मालिक अमित कुमार के दिए गए खाता नंबर पर बचे हुए रुपये ट्रांसफर कर दिए गए थे। कुछ दिन बीत जाने के बाद मशीनरी टूल्स के बारे में जानकारी ली गई तो अमित कुमार ने बताया कि अभी टूल पंचकूला नहीं पहुंचे है। जैसे ही मशीनरी टूल्स आए जाएंगे तो बैंक को इसके बारे में सूचना दे दी जाएगी। लेकिन इसके उन्होंने कोई मशीनरी टूल नहीं खरीदे। बैंक को समय पर किस्त नहीं दी। जब दोनों से संपर्क किया गया तो वह किस्त नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी गई। आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि बैंक से शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने जांच में आया कि दोनों आरोपी ने लोन लिया है। दोनों आरोपी के बैंक स्टेटमेंट के आधार पर जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें