फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जर्मनी भेजने के नाम पर लिए 14 लाख, पहले दुबई फिर बेला रूस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है। इसमें चार साहिल, बिट्टू, प्रताप सिंह और हैप्पी पर जर्मनी के बजाय पीड़ित के बेटे को पहले दुबई और फिर बेला रूस भेजने का आरोप है। पुलिस को दी शिकायत में मोहिंद्र सिंह का कहना है कि वर्तमान में उसके बेटे सुरेश के बेला रूस में कठिन हालात में दिन निकल रहे हैं। उन्होंने मकान पर लोन लेकर बेटे को विदेश भेजने के लिए रुपये जुटाए थे।
उसके बेटे सुरेश की दोस्ती साहिल नामक युवक से थी। उसने उसको बिट्टू, प्रताप सिंह, हैप्पी और साहिल से मिलवाया था। इन लोगों ने खुद को ट्रैवल एजेंट बताया और सुरेश को जर्मनी भेजने का वादा किया। मोहिंद्र ने बताया कि आरोपियों ने सुरेश को पहले दुबई भेजा और फिर कुछ और रुपये मांगकर उसे बेला रूस भेज दिया। उन्होंने यह कहकर सुरेश को वहीं रोक दिया कि जर्मनी जाने का रास्ता अभी बंद है। पिता ने आरोप लगाया कि सुरेश को कई हफ्तों से बेला रूस में रोका गया है। आगे भेजने का कोई ठोस जवाब नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर केस दर्ज, जांच जारी
मोहिंद्र सिंह ने सेक्टर-20 थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर बिट्टू, प्रताप सिंह, साहिल और हैप्पी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मोहिंद्र ने कहा कि बार-बार आरोपियों से रुपये वापस मांगने पर भी कोई जवाब नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी वादे कर सुरेश को विदेश भेजने के नाम पर ठगी की। पुलिस आरोपियों के ठिकानों का पता लगा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें