फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोच में परिवर्तन से गांव होंगे शौच मुक्त: उपायुक्त

Sat, 12 Mar 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
विज्ञापन
टॉयलट - फोटो : getty images
विज्ञापन
पंचकूला के उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि सोच में परिवर्तन से खुले में शौच बंद होगी। ग्रामीणों को खुले में शौच जैसी मानसिक प्रवृति को त्यागना होगा। तभी गांवों को साफ और स्वच्छ बनाया जा सकेगा। ]
विज्ञापन


उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ शनिवार को सुबह 6 बजे रायपुररानी खंड के गांव हंगौला के मंदिर परिसर में ग्रामीणों को संबोधित किया। उपायुक्त ने कहा कि सभी घरों में जल्द से जल्द शौचालय बनवाएं। जब तक घरों में शौचालयों का निर्माण नहीं होता स्कूल व आंगनबाड़ी के शौचालयों को प्रयोग कर सकते हैं।

ग्रामीणों को 31 मार्च तक गांव को खुले से शौच मुक्त बनाना होगा। सभी ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष 31 मार्च तक गांव हंगौला को  खुले में शौच से मुक्त करने का प्रण लिया। अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा ने बताया कि खुले में शौच बंद करवाने के लिए सभी गांवों में निगरानी समितियां बनाई गई हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें