फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू के सेवन से होती हैं जानलेवा बीमारियां, इससे करें गुरेज : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि तंबाकू का सेवन या इसका किसी भी रूप में इस्तेमाल करने से एक नहीं, बल्कि कई तरह की जानलेवा बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। तंबाकू का एक बार का मजा जिंदगी भर की सजा बन सकता है। इसलिए तंबाकू के नुकसान को जानते हुए भी दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग इसका सेवन किसी न किसी रूप में कर रहे हैं और जानलेवा बीमारियों को आमंत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है, जिसमें लोगों को इससे गुरेज करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तंबाकू और इससे बने पदार्थों का सेवन करने के कारण फेफड़ों का कैंसर, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, लीवर कैंसर, मुंह का कैंसर, डायबिटीज का खतरा, हृदय रोग कोलन कैंसर और महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर जैसी कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। उपायुक्त ने बताया कि कोटपा 2003 कानून की धारा 4 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना प्रतिबंधित है। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान है। धारा-5 के अंतर्गत किसी भी तंबाकू उत्पाद का प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष विज्ञापन नही किया जा सकता है। उपायुक्त ने युवाओं से आह्वान करते कहा है कि वे प्रण लें कि अपने जीवन में तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें