फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मनाली की तर्ज पर विकसित होगा टिक्करताल, युवाओं के लिए बनेगा पर्वतारोहण प्रशिक्षण हब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा एलान, कहा- साहसिक पर्यटन और युवा प्रशिक्षण का नया केंद्र बनेगा मोरनी
विज्ञापन

तीर्थ योजना में 1000 युवाओं को भी जोड़ा जाएगा
पिंजौर एप्पल मंडी के लिए बिजली सब-स्टेशन, पार्किंग और अतिरिक्त सुरक्षा भी मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। मोरनी क्षेत्र को साहसिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा संकेत दिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि टिक्करताल को हिमाचल प्रदेश के मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे न केवल युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्वतारोहण का प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि मोरनी क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
पिंजौर स्थित एप्पल मंडी में आयोजित युवा संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी सोच के तहत टिक्करताल को एक आधुनिक पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय गतिविधियों और साहसिक खेलों के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती रुचि को देखते हुए टिक्करताल को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। इससे हरियाणा के युवाओं को प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत एक हजार युवाओं को शामिल करने तथा युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी नियुक्त करने की भी घोषणा की।

पिंजौर एप्पल मंडी को भी मिलेगी सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने पिंजौर एप्पल मंडी के लिए अलग बिजली सब-स्टेशन, पार्किंग सुविधा और अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा करते हुए कहा कि व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उसे वृक्ष बनाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक युवा किसी विशेष अवसर पर एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो हरियाणा को हरित प्रदेश बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 75 वर्ष से अधिक आयु के वृक्षों के संरक्षण के लिए प्राण वायु देवता पेंशन योजना लागू है, जिसके तहत पात्र वृक्षों के संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष 3,000 रुपये की सहायता दी जाती है। इसके अलावा राज्य में 53 हर्बल पार्क विकसित किए जा रहे हैं और सभी जिलों में ऑक्सी-वन स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


क्या बदलेगा टिक्करताल का भविष्य
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब निगाहें इस बात पर हैं कि सरकार टिक्करताल में पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र की योजना को किस रूप में अमल में लाती है। यदि यह परियोजना धरातल पर उतरती है तो मोरनी क्षेत्र हरियाणा का पहला बड़ा एडवेंचर और माउंटेन ट्रेनिंग डेस्टिनेशन बन सकता है, जिससे पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें