फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: केन्या-युगांडा में बंधक बनाए पंजाब के तीन युवक छुड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रोजगार के लिए विदेश गए पंजाब के तीन युवकों को केन्या और युगांडा में बंधक बनाया गया था। अब उन्हें अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया गया है। ये तीनों युवक जालंधर के निवासी हैं।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने विदेश मंत्रालय से युवकों की सुरक्षित रिहाई के लिए संपर्क किया था। बताया गया कि युवकों को पहले केन्या और फिर युगांडा ले जाया गया था।
वहां एक गिरोह ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। इस गिरोह के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की बात सामने आई है। अपहरणकर्ताओं ने युवकों के परिवारों से 70 हजार डॉलर की फिरौती मांगी थी। इससे परिवारों में दहशत का माहौल बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें