अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि बाढ़ के दौरान माधोपुर हेडवर्क्स पर हुई लापरवाही के लिए एक्सईएन समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच कमेटी भी गठित कर दी है लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस इस मामले पर सिर्फ राजनीति कर रही है।
गर्ग ने कहा कि माधोपुर मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर जांच में और अधिकारियों की भी किसी भी तरह की कोताही सामने आई तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि पिछले इतने सालों से कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन आज तक बांधों को मजबूत करने का काम नहीं किया। अब कांग्रेस नेता सरकार पर हमला बोल रहे हैं। गर्ग ने कहा कि बाढ़ व बरसात ने भाजपा शासित राज्यों में भारी तबाही मचाई है, वहां अपने सीएम और मंत्रियों का पंजाब भाजपा के नेता इस्तीफा क्यों नहीं मांग रहे हैं।