पिंजौर। नियमों की अवहेलना कर बद्दी से यूपी जा रही 2 बसों को ट्रैफिक पुलिस ने जांच अभियान के तहत आवश्यक कागज न होने के कारण इंपाउंड किया।चेकिंग अभियान सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक कुमार की अगुवाई में चलाया गया। डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।