फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो किशोर समेत तीन मोबाइल स्नैचर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी पहले ही किया जा चुका है काबू, कुल 4 ने की थी वारदात
विज्ञापन

मामला वर्ष 2024 का है, पुलिस को शेष 3 आरोपियों की काफी समय से थी तलाश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच ने तीन मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो नाबालिग हैं। एक आरोपी को पुलिस ने मोगीनंद से गिरफ्तार किया है। एक अन्य लक्की को पुलिस ने 28 मार्च को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी लक्की से मोबाइल बरामद कर चुकी है।
पंचकूला एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि चौथे आरोपी को भी 9 मई को गुप्त सूचना के आधार पर पंचकूला स्थित मोगीनंद से काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सचिन उर्फ गंजा सेक्टर-26 पंचकूला के रूप में हुई है। आरोपी घटना के बाद उत्तर प्रदेश भाग गया था। अब काम की तलाश में फिर पंचकूला आ गया था। आरोपी ने कुछ दिन पहले ही मोगीनंद में कार वाश सेंटर पर काम शुरू किया था, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है। दोनों नाबालिगों को भी कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 मार्च 2024 को सेक्टर-25 पुलिस चौकी में छोटे लाल ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह सेक्टर-26 पंचकूला में किराये के मकान में रहता है और एक बार में साफ-सफाई का काम करता है। दिनांक 18/19 मार्च की रात वह ड्यूटी खत्म कर जैसे ही कृष्णा स्वीट्स के पीछे गली में पहुंचा तो पीछे से पैदल आ रहे चार लड़कों ने उसे घेरकर पहले पैसे मांगे जब उसने मना किया तो उन्होंने फोन छीना और भाग गए। शिकायत पर थाना चंडीमंदिर में स्नैचिंग का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें