फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ब्लैकआउट पर कालका ईओ ने दुकानदारों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नगर परिषद कार्यालय में सायरन लगा दिया गया है जो कि ब्लैक आउट के दौरान लोगों को अलर्ट करने का काम कर रहा है। साथ ही नगर परिषद के ईओ ने शुक्रवार को दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें ब्लैकआउट के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। ईओ जरनैल सिंह ने बताया कि सायरन बजने पर लोग अवेयर रहें, खुद को सुरक्षित जगह पर रखें, बेवजह न घूमें, घरों और दुकानों की बाहर की लाइटें बंद रखें। ईओ ने बताया कि श्री गुरुद्वारा साहिब, मंदिर और अन्य संस्थानों से संपर्क किया जा रहा है कि वह सायरन जरूरत पड़ने पर चलाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी आवाज पहुंच सके और वह अलर्ट रहें। उन्होंने बताया कि इस बाबत जेई को ग्रुप बनाने की सलाह दी गई है, जिसमें उपरोक्त सभी को शामिल किया जाएगा। ऐसे में जैसे ही उच्चाधिकारियों के आदेश होंगे व्हाट्सएप के माध्यम से इन सभी को सूचित कर दिया जाएगा और यह सायरन चला देंगे। ईओ ने शहरवासियों से अपील की है कि सरकार अपना काम कर रही है, वह भी अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें