फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई पूर्ण सिंह व उसके बेटे सहित तीन पर लाखों की ठगी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। कत्थूनंगल थाना की पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी के आरोपों में एएसआई पूर्ण सिंह और उसके बेटे मनप्रीत सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एसआई और उसके बेटे के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने विदेश जाने के लिए सात लाख रुपये और अपना पासपोर्ट आरोपियों को दिया था। लेकिन आरोपियों ने न तो विदेश भेजा और न रही पैसे लौटाए। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उनकी मुलाकात एएसआई पूर्ण सिंह के साथ हुई थी। आरोपी ने उसे बताया था कि वह अपने बेटे के साथ लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का काम करता है। अगर वह उसे सात लाख रुपयों का प्रबंध कर उसे दे दे तो वह उसे आस्ट्रेलिया में नौकरी दिला सकता है। वह एएसआई और उसके लड़के के झांसे में आ गया और सात लाख रुपये और पासपोर्ट आरोपियों को दे दिए। मगर काफी समय बीतने पर न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए गए। इसमें आरोपियों के साथ दिल्ली के अदलखा रोड निवासी सुनील कुमार शामिल था। पुलिस ने जांच के बाद तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें