फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में एक ही रात 3 घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। खंड के गांव शाहजहांपुर में अज्ञात चोरों की ओर से तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार रात लगभग दो बजे ओम प्रकाश पुत्र धर्मपाल, रामलाल पुत्र नराता राम, भुल्ला राम पुत्र मनशा राम के घर चोरी हुई है जबकि घरवाले भी घर में सोए हुए थे। स्थानीय पुलिस को दी शिकायत में रामलाल ने बताया कि घर में रखे जेवर सोने की तीन अंगूठी, एक चैन सहित चांदी के गहने, ओमप्रकाश के घर से भी लाखों रुपये के जेवर, कैश व कपड़ों से भरे बैग चोरी हो गए वहीं भुल्ला राम के घर से चोर जल्दबाजी में कुछ कपड़े ही उठा सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कभी भी गांव में पहले कभी चोरी की घटना नहीं हुई थी व एक ही रात में तीन घरों में चोरी होने पर सभी ग्रामीण हैरान है। रायपुररानी थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि गांव में चोरी की सूचना मिलते ही मौके का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें