फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी संस्कृत मॉडल स्कूल में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। राजकीय संस्कृत मॉडल स्कूल मोरनी में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 12 जून से शुरू हो गया है। यह तीन दिवसीय शिविर 14 जून तक चलेगा, इसमें प्रतिभागियों को प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक योगाभ्यास करवाया जा रहा है। शिविर के पहले दिन योग विशेषज्ञ डॉक्टर रश्मि ने प्रतिभागियों को योग की बारीकियों और दैनिक जीवन में इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

जानकारी देते फॉर्मेसी अधिकारी डॉक्टर लालचंद शर्मा ने बताया कि इस नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर में अब तक 37 से अधिक लोग भाग ले चुके हैं और अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर आयुष विभाग से डॉक्टर साधना, डॉक्टर खुशी, फॉर्मेसी अधिकारी डॉक्टर लालचंद शर्मा, योग सहायक हिमानी, निर्मल और दिव्यदीप भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें