फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 2.19 लाख की ठगी में तीन साइबर ठग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ऑनलाइन ठगी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए साइबर क्राइम थाना की टीम ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महिला को क्रेडिट कार्ड अनब्लॉक करने के बहाने 2.19 लाख रुपये की चपत लगाई थी। डीसीपी क्राइम के अनुसार पंचकूला निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उसने एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड अप्लाई किया था। कुछ दिन बाद उसे बैंक प्रतिनिधि बनकर कॉल आई और ओटीपी शेयर करने को कहा गया। महिला ने ओटीपी साझा किया तो उसके खाते से रकम कट गई। बाद में अलग-अलग कॉल्स के जरिये उनसे 2.19 लाख रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान साइबर थाना एसएचओ युधवीर सिंह की टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर छापेमारी कर मुख्य आरोपी उत्तम कुमार, मनोज कुमार और रिजवान खान को नोएडा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सिम और बैंक डिटेल्स बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें