पंचकूला। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम डेढ़ किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के देहरादून निवासी ताराचंद के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसका तीन दिन के पुलिस रिमांड मिला है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 16 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक एचएमटी पिंजौर के पास किसी व्यक्ति को चरस बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज प्रवीण कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से डेढ़ किलो चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ पिंजौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी के मुख्य सप्लायर और अन्य लिंक की तलाश में छापेमारी कर रही है।