फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: किडनैप कर लाखों रुपये और गहने लूटने के तीन गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन दोस्ती के जाल में फंसाकर युवक से की थी वसूली, अभी एक और आरोपी की तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने अपहरण, मारपीट और जबरन वसूली के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं जबकि एक की गिरफ्तारी शेष है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार भी बरामद कर ली है।
पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 3 दिसंबर को लुधियाना निवासी व्यक्ति ने थाना मनसा देवी में शिकायत दी थी कि उसका साला संदीप सेक्टर-9 पंचकूला में नौकरी करता है और 2 दिसंबर से लापता है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने संदीप से ऑनलाइन एप से दोस्ती की और फिर उसे झांसे में लेकर स्कॉर्पियो कार में अपहरण कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित की पिटाई की और उससे सवा लाख रुपये नकद, सोना-चांदी की अंगूठी लूट ली। इसके अलावा पीड़ित के बैंक खातों से भी रुपये निकलवाए।
विज्ञापन


हरिद्वार में मिला पीड़ित
आरोपियों ने पीड़ित संदीप को हरिद्वार ले जाकर बंधक बना लिया। 4 दिसंबर को हरिद्वार पुलिस ने संदीप को बरामद कर पंचकूला पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीड़ित को पंचकूला लाकर पूछताछ और मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच में आरोपी अजय, दीपेश और आशीष की संलिप्तता सामने आई जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार एक आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है जिससे लूटी गई नकदी और अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें