संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला करने वाले अंकित राणा, राजीव और गुरदीप को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि तीनों लंबे समय से अवैध खनन माफिया के तौर पर काम कर रहे हैं और इन पर पहले से मामले दर्ज हैं।
खनन अधिकारी प्रवीन यादव, एसपीओ हरविंद्र सिंह और होमगार्ड प्रदीप की टीम ने रायपुररानी टांगरी पुल के पास स्क्रीनिंग प्लांट क्रशर जोन में सोमवार को रात नाका लगाया था। मंगलवार को अलसुबह करीब 3:30 बजे 6-7 युवक पैदल वहां पहुंचे। अचानक एक युवक ने पिस्टल से फायर किया, जो एसपीओ हरविंद्र के सिर के ऊपर से निकल गया। इसी बीच दो गाड़ियों में सवार होकर आरोपी अंकित राणा, गुरदीप और राजीव भी मौके पर पहुंच गए और टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में खनन अधिकारी प्रवीन यादव को गंभीर चोटें आई हैं।
कोर्ट
तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीनों आपराधिक किस्म के हैं और इन पर हत्या की कोशिश, फिरौती मांगने और अवैध हथियार रखने जैसे मामले दर्ज हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -अमित दहिया डीएसपी क्राइम, पंचकूला