फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युवक पर हमला करने और गाड़ी तोड़ने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला के रायपुररानी क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक पर हमला करने और उसकी कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजबीर, विक्रांत और अमन राणा निवासी बरवाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गांव मौली निवासी रेशव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले बरवाला निवासी एक युवक के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद से वह उससे रंजिश रखने लगा था। 9 मार्च 2026 को रेशव अपने रिश्तेदारों के साथ रायपुररानी क्षेत्र में एक शादी समारोह में गया हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे खाना खाने के बाद वह कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहा था।
जब वह रायपुररानी-नारायणगढ़ रोड पर तहसील कार्यालय के पास पहुंचा तो एक सफेद कार ने उसकी गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोक लिया, जबकि पीछे भी एक अन्य कार खड़ी हो गई। दोनों गाड़ियों से 8-9 युवक डंडे और गंडासे लेकर उतरे और उसकी कार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कार के शीशे तोड़ दिए और उस पर भी वार किए, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर लोग जुटने लगे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें