पिंजौर। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पंचकूला पुलिस की एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने थाना पिंजौर में दर्ज एक मामले में पुलिस ने पटियाला निवासी आरोपी गुरबिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने कनाडा भेजने का झांसा देकर महिला और उसके परिवार से 17 लाख रुपये ठगे। जांच में पता चला कि वर्क परमिट के दस्तावेज फर्जी थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आम जनता से चेतावनी दी कि विदेश जाने के एजेंट की वैधता जांचें।