फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हत्या के मामले में तीन आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल पुराने केस में सबूत पेश नहीं कर पाई पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। युवक की हत्या के पांच साल पुराने मामले में जिला अदालत ने सबूतों के अभाव में तीन आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत में पुलिस आरोप साबित नहीं कर पाई, जिसके चलते आरोपियों को राहत मिल गई। मामले में एक नाबालिग भी आरोपी था।
बरी किए गए आरोपियों की पहचान दिलबर उर्फ सलमान निवासी आशियाना कॉम्प्लेक्स सेक्टर-28 पंचकूला और आकाश यादव निवासी आंबेडकर कॉलोनी ढकोली जीरकपुर के रूप में हुई है। मृतक सलीम ढकोली का रहने वाला था। सुनवाई के दौरान करीब दो साल पहले आकाश यादव की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के अधिवक्ता विजय पाल सिंह नामदेव ने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किलों को झूठा फंसाया गया था और पुलिस जांच के आरोप अदालत में साबित नहीं हो सके। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को बरी कर दिया।

यह था मामला
मृतक सलीम के पिता आसिफ अली ने शिकायत में बताया था कि 19 मार्च 2021 को सलीम दोस्तों के साथ सेक्टर-19 स्थित मीट मार्केट गया था। अगले दिन तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि सलीम को दिलबर उर्फ सलमान, आकाश यादव और एक नाबालिग के साथ देखा गया था। आरोप था कि सभी लोग सेक्टर-19 के पास इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित पार्क में गए, जहां शराब पीने के दौरान विवाद हो गया और सलीम पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें