फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबर चलाने और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सोशल मीडिया पर धर्म, जाति, राजनीति के आधार पर फर्जी खबर चलाने वालों या भड़काऊ पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस 24 घंटे पैनी नजर रखेगी। किसी भी प्लेटफॉर्म पर इस तरह का कंटेंट देखने को मिलता है तो उस पर केस दर्ज तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश बुधवार को डीसीपी सृष्टि गुप्ता सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग को देखते हुए जारी किया है।
विज्ञापन


डीसीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया अफवहों और झूठे कंटेंट को फॉरवर्ड करने वाला भी दोषी माना जाएगा और ग्रुप एडमिन को विशेषकर जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इसके साथ ही अनावश्यक कमेंट, लाइक या फॉरवर्ड करने वालो को भी पुलिस कानून के दायरे मे लाएगी। साइबर मॉनिटरिंग टीम गठित 24 घंटे सक्रिय रहकर हर प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), यू ट्यूब आदि पर नजर रख रही है। इस टीम का उद्देश्य समाज में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।


उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर नफरत, अफवाह, या दहशत फैलाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट व भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत तुरंत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें