फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों की अब खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं है। ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने की रणनीति पुलिस ने तैयार कर ली है। अधिकारियों का मानना है कि सबसे ज्यादा ट्रैफिक के नियमों की अनदेखी वाहन चालक हाईवे पर करते हैं। इस वजह से हादसे भी होते हैं। सर्दी के मौसम में धुंध की वजह से हाईवे पर होने वाले हादसों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने योजना बनाई है।
विज्ञापन

एसीपी सतीश कुमार ने बताया कि इसके लिए ट्रैफिक के जवानों के साथ मीटिंग की गई। इसमें सभी से सुझाव मांगे गए। उन्होंने बताया कि धुंध में होने वाले हादसों को रोकने के लिए 17 जनवरी से 18 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमों का गठन कर उन्हें सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सतीश कुमार ने बताया कि दो दिन ट्रैफिक पुलिस के जवान वाहन चालकों को प्यार से समझाएंगे और ट्रैफिक के नियमों से अवगत कराएंगे। इसके बाद भी नियमों की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। हाईवे पर वाहन चालकों पर नजर रखने के लिए क्विक रिस्पांस टीमों को लगाया गया है। एसीपी सतीश कुमार ने बताया कि वह स्वयं टीम के साथ हाईवे पर तैनात जवानों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

इन नियमों का करें पालन
- हाईवे के किनारे वाहन किसी भी सूरत में न खड़ा करें
- हाईवे पर निर्धारित वाहन गति का सख्ती से पालन करें
- सावधानी के लिए वाहन के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर लगाएं
- धुंध अधिक होने पर फॉग और साइड लाइट का प्रयोग करें
- हाईवे पर वाहन को मोड़ने से पहले इंडीकेटर का प्रयोग करें
- लंबी दूरी तय करना ठीक, लेकिन रांग साइड वाहन न चलाएं
- सरिया, बांस, लोहे के गटर आदि को वाहन से बाहर न निकालें
- जेसीबी चालक अपने जंफर को नीचे करके ही सड़क पर चलें
- शहर के अंदर बचाव के लिए ट्रैफिक लाइट का पालन करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें