पंचकूला। जुआ खेलने वाले चार आरोपियों को 26 हजार 770 रुपयों के साथ सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहमत अली, विनोद कुमार, शिवा निवासी खड़क मंगोली, नाथूराम निवासी डेराबस्सी पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने गश्त के दौरान सेक्टर-3 बस स्टॉप के पीछे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान आरोपियों के पास से रुपये भी बरामद हुए। सेक्टर-5 पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।