फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इस वर्ष अब तक 16 हजार से अधिक पकड़े गए बिना हेलमेट

Fri, 23 May 2025 01:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल 16487 लोगों के काटे चालान, 276 रेड लाइट जंप करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस सख्त रुख अपना रही है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने इस साल एक जनवरी से 21 मई तक 16487 चालान काटे हैं। वहीं रेड लाइट जंप करने वालों के खिलाफ भी 276 चालान किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेड लाइट जंप करना दुर्घटना को दावत देना है। ऐसे लोग अन्य वाहन चालकों की जान को भी जोखिम में डालते हैं। ऐसे लापरवाह चालकों पर कड़ी नजर रखने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसीपी ट्रैफिक सुकर पाल सिंह ने कहा कि पुलिस समय-समय पर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाती है। शहर के विभिन्न चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर सेमिनार और कैंपों के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें