फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: किसान के क्रेडिट कार्ड से निकाले 4.73 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-2 निवासी किसान हरजोत सिंह के साथ 4.73 लाख की ठगी का मामला आया है। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर ठगी की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरजोत की शिकायत के मुताबिक सेक्टर-10 स्थित एचडीएफसी बैंक से उनका क्रेडिट कार्ड बना हुआ है। इसकी लिमिट 25 लाख है। उनके फोन पर सुबह मैसेज आया। कुछ देर बाद ही एक कॉल आई, जिसने 4.73 लाख की राशि डेबिट होने की रजांमदी पूछी। उन्होंने साफ मना कर दिया। कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर मैसेज आया था, जिसमें पेमेंट डेबिट होने की फिर से हां और नहीं में पूछा गया। उन्होंने नहीं में जवाब दिया। फिर भी 4.73 लाख की ठगी हो गई। सेक्टर-20 की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें