फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हार्डवेयर की दुकान से चोरों ने लाखों का कीमती सामान और नकदी उड़ाई

Wed, 05 Nov 2025 02:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। कस्बा रामगढ़ में ओल्ड टीबीआरएल रोड पर शिव शंकर आयरन स्टोर हार्डवेयर एंड सेनेटरी दुकान में रात के समय चोरों ने शटर तोड़ कर कई लाख रुपये का कीमती समान व नकदी चुरा ली। दुकान के मालिक कृष्ण चंद ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे अपने खेतों में जाने से पूर्व दुकान पर आए तो शटर टूटा हुआ देखा और समझते देर नहीं लगी कि चोरों ने अपना काम कर दिया है। इसकी सूचना पुलिस चौकी रामगढ़ में दी और 112 नंबर पर भी चोरी की इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

कृष्ण चंद ने बताया कि उन की दुकान से चोर पीतल से बने समान व काउंटर में रखी नकद राशि भी ले गए। हालांकि दुकान पर कैमरे लगे हुए हैं लेकिन चोरों ने इन की दिशा बदल दी ताकि चेहरे पहचान में न आ जाए। उन्होंने आसपास सभी दुकानदारों को चोरी की इस घटना के बारे में अवगत करवाया। आसपास जिन दुकानों में कैमरे लगे हुए हैं उनको खंगाला गया। चोर कैमरे में सुबह करीब 2.25 बजे आए और 3.35 तक दुकान से सामान उठाकर कार में भरकर ले गए। कैमरे में पांच लोग चोरी को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। जिस दुकान में चोरी हुई उसके आसपास तीन बैंक भी हैं।
इसके अलावा चोरों ने पास की एक और दुकान गुरु नानक इलेक्ट्रिकल के शटर को तोड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। चोरी की इस वारदात को लेकर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और सभी दुकानदारों को आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें