फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नए सिरे से सड़क निर्माण कार्य करवाने पर लोगों ने जताई खुशी

Wed, 05 Nov 2025 02:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। यहां से मौली पुलिस चौकी तक सड़क मार्ग पर गटका बजरी व तारकोल की लेयर लगाकर नए सिरे से मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शुरू करवा दिया गया है जिसको लेकर लोगों ने खुशी जताई है। बरवाला बाईपास से लेकर मौली पुलिस चौकी तक सड़क की जर्जर हालत होने के कारण लोग पिछले लंबे समय से इस समस्या को लेकर काफी परेशान थे। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिस पर संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क मरम्मत का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

2.15 करोड़ से करवाया जा रहा सड़क का निर्माण कार्य
सड़क मरम्मत का कार्य शुरू होने व समस्या का समाधान होने से क्षेत्र के लोगों ने अमर उजाला का धन्यवाद कर आभार जताया है। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ अनिल कंबोज व जेईई तरुण शर्मा ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से करवाया जा रहा है।
बरवाला के सरपंच ओम सिंह राणा, पूर्व सरपंच बलजिंदर गोयल, सुल्तानपुर के सरपंच परमजीत राणा, भाजपा मंडल बरवाला प्रधान धर्मेंद्र संधू, मार्केट कमेटी पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, गौतम राणा, भगवानपुर के सरपंच हरचरण सिंह आदि ने आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें