फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-8 के घर से नकदी और ज्वेलरी लेकर चोर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-8 के एक घर से चोर अलमारी में रखे जेवरात व नकदी लेकर अज्ञात चोर भाग हो गए। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने घर के मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की घटना उस समय हुई जब घर के मालिक परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गए हुए थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सेक्टर-8 निवासी राकेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब 6:15 बजे वे परिवार सहित भाई के घर जीरकपुर गए थे। जब वे रात करीब 8:45 बजे लौटे और मुख्य द्वार का ताला खोला तो दरवाजा नहीं खुला। पीछे की ओर से घर में जाने पर उन्होंने देखा कि पिछला आयरन गेट खुला हुआ था और दो कमरों के पिछले दरवाजे खुले पड़े थे। निरीक्षण करने पर पता चला कि एक कमरे का विंडो एसी निकाल लिया गया था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से लगभग 1 .40 लाख रुपये नकद व ज्वेलरी चोरी हो गए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरी गए सामान और ज्वेलरी की पूरी सूची वे बाद में पुलिस को देंगे। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें