पंचकूला। इन्नरव्हील डिस्ट्रिक्ट-308 के अंतर्गत जोन-4 ने सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया। कैंप में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की 70 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन दी गई। कैंप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव प्रदान करना और उनके उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल रहीं। उन्होंने बच्चियों को स्नेहपूर्वक प्रोत्साहित कर वैक्सीनेशन करवाया। कार्यक्रम में डॉ. रमन, एएनएम मंजू शर्मा, रोजी ग्रोवर, स्वीन गोयल, रेनू सूद आदि उपस्थित रहीं।