फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस और कैबिनेट में नहीं होगा कोई फेरबदल : हरीश रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने पंजाब कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में फरेबदल की अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि न तो प्रदेश कांग्रेस में और न ही प्रदेश सरकार की कैबिनेट में फिलहाल किसी फेरबदल की कोई योजना है।
विज्ञापन

पंजाब कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को जगह देने की चर्चाओं संबंधी पूछे गए सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि पार्टी अपनी जरूरत के हिसाब से समय-समय पर नए फैसले लेती रहती है, लेकिन फिलहाल राज्य कांग्रेस पार्टी और कैबिनेट में फेरबदल की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रधान बने रहेंगे। उन्हें बदलने की भी कोई योजना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हरीश रावत ने सुनील जाखड़ की कारगुजारी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि प्रदेश कांग्रेस की लीडरशिप अंदरूनी खींचतान को खत्म करने में नाकामयाब रही है। इसके साथ ही उन्होंने जल्द पार्टी इकाई के पुनर्गठन की बात कहते हुए बताया था कि हाईकमान राज्य इकाई में फेरबदल कर सकती है। दूसरी ओर, पंजाब कैबिनेट से चार मंत्रियों को हटाने की चर्चाओं पर हरीश रावत ने कहा कि फिलहाल किसी फेरबदल पर विचार नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि पार्टी वर्करों में पूरा जोश है और अंदरूनी खींचतान को जल्द दूर करते हुए सभी को उनका बनता सम्मान दिया जाएगा। रावत ने दावा किया कि पंजाब में फिर से कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। बिहार चुनाव में कांग्रेस की असफलता पर उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद किसी ने भी कांग्रेस हाईकमान पर सवाल नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें