फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह ने लगाए स्टाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राज्य परियोजना निदेशक अरविंद शर्मा ने सेक्टर-20 अटल किसान कैंटीन और सेक्टर-9 स्थित मार्केट में स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले में इन स्वयं सहायता समूह द्वारा कई जगह कम दामों पर अच्छे उत्पाद की बिक्री की जाती है जो प्रशंसनीय है। इन स्टॉलों में पिंजौर खंड की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाई, मोमबत्तियां, दीये और दीपावली पर प्रयोग होने वाला सजावट का सामान, आचार, मसाले, हल्दी इत्यादि के स्टॉल लगाए गए हैं। खरीदारों ने स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए स्टॉल और उनके सामान की प्रशंसा की। सेक्टर के लोगों ने बताया कि मसाले और ऐसी हल्दी बाजार में नहीं मिलती। पहाड़ों की इस हल्दी में मौलिक रूप की महक देखने को मिलती है। कोरोना काल में कम दामों में यह हल्दी स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें