पंचकूला। सेक्टर-15 के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय युवा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत उत्साह, उमंग और जोश के साथ हुई। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए गीत, नृत्य, नाटक और रागनियों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया। समूह लोक नृत्य में बरवाला विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एकल लोक नृत्य में सेक्टर 15 विद्यालय की प्रतिभागी ने बाजी मारी। एकांकी नाटक में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, नाड़ा साहिब प्रथम रहा और हरियाणवी रागनी में सेक्टर 26 विद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया।
मुख्य आकर्षण हरियाणवी संस्कृति प्रदर्शनी रही। इसमें हुक्का, मटकी, चुनरी, आटा चक्की और बीजना जैसी पारंपरिक वस्तुओं ने सबका ध्यान खींचा। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी जड़ों, संस्कृति और ग्रामीण जीवन से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी संध्या छिक्कारा ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सीमा रानी, जोगिंदर लाठर तथा शिकायत एवं समाधान समिति की सदस्याएं निर्मल ढुल और बिमला शोरन भी मौजूद रहीं।
बॉ