फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव अभयपुर में छठ पूजा की तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव अभयपुर में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। यह महापर्व 25 से 28 अक्तूबर तक शिव मंदिर गांव अभयपुर के पास मनाया जाएगा। श्रद्धालु व स्वयंसेवक उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अभयपुर पूर्वांचल युवा एकता मंच छठ पूजा समिति इस बार के आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रही है। समिति के सदस्य पूजा स्थल की साफ-सफाई, घाटों की सजावट, रोशनी, सुरक्षा और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। समिति के प्रधान अंकुश निषाद ने बताया कि इस बार छठ पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें