फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युवक ने महिला की गर्दन धारदार हथियार से रेती, आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर के मढ़ावाला गांव में एक युवक ने तेजधार हथियार से महिला की गर्दन रेत दी। शनिवार रात करीब तीन बजे हुई घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी दोस्त ने डायल 112 पर घटना की शिकायत दी और महिला को नानकपुर अस्पताल लेकर गया। महिला की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल पंचकूला रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विशाल गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि घायल महिला (20) की दो साल की बेटी है। दो दिन पहले महिला दोस्त विशाल और तीन सहेलियों के साथ पानीपत से घूमने के लिए आई थी। मढ़ावाला में पानीपत निवासी प्रदीप के रूम पर रुके थे। शनिवार रात महिला और दोस्त विशाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विशाल ने महिला की गर्दन धारदार हथियार से 6-7 बार रेत दी। महिला की गर्दन से खून बहने लगा और खून से लतपथ हो गई। आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। अभी महिला का इलाज चल रहा है।

सहेलियां बोलीं-काम की तलाश में प्रदीप के रूम में रुके थे

मौके पर मौजूद तीन सहेलियों ने बताया कि आरोपी विशाल उनके साथ निजी कंपनी में काम करता है। यहां नौकरी की तलाश में मढ़ावाला में प्रदीप के रूम पर रुके थे, एक निजी कंपनी में काम करता है। रविवार रात प्रदीप काम पर चला गया, उसके बाद यह घटना हुई।
विज्ञापन


प्रदीप बोला- घायल महिला उनकी मुंहबोली भाभी, आरोपी को नहीं जानता
उधर, प्रदीप ने बताया कि ये आपस में दोस्त हैं। पानीपत की किसी निजी कंपनी में फूड पैकिंग का काम करते हैं। दो दिन पहले घूमने के लिए आए थे और मढ़ावाला स्थित उनके रूम पर रुके थे। घायल महिला रिश्ते में उनकी मुंहबोली भाभी लगती है। वह विशाल को नहीं जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें