फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नवरात्रों में मंदिर के विस्तारीकरण के कार्य का हो सकता है शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। प्राचीन श्री काली माता मंदिर के विस्तारीकरण व पार्किंग निर्माण को लेकर माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड ने कमर कस ली है। मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही मंदिर की पार्किंग अथवा मंदिर के विस्तारीकरण को लेकर माता मनसा देवी बोर्ड श्रद्धालुओं को खुशखबरी दे सकता है, इसको लेकर कागजी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

मंदिर सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि मंदिर स्थित पहाड़ी के पास 11 बीघा जमीन जोकि समाज सेवी संतराम शर्मा ने त्रिमूर्ति बालाजी धाम मंदिर के संस्थापक अमर दास की सहमति पर पार्किंग के लिए काली माता मंदिर के नाम करवाई थी। वहां पर करीब 3 माह पहले सॉइल टेस्टिंग करवाई गई है। फिलहाल वहां पर पार्किंग बनाने की फिजिबिलिटी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही वहां पर पुल लेकर जाने के लिए रास्ता भी सामने नहीं आ रहा था, क्योंकि दोनों तरफ जो नाला है वह किसी प्राइवेट आदमी का है। उस जमीन को लेकर अभी तक कोई सहमति भी नही बन पाई है।

भंडारा भवन की जमीन के साथ लगती जगह पर भी चल रहा है विचार
मंदिर सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जल्द पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू करवाने को लेकर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा एवं विधायक शक्ति रानी शर्मा के साथ लगातार विचार-विमर्श चल रहा है। भंडारा भवन की जगह के साथ लगती जमीन पर पिछले लंबे अरसे से पार्किंग बनाने की चर्चा थी। उस पर दोबारा विचार कर खरीदने की चर्चा की गई। लगभग 3 बैठकों के बाद उक्त जगह के कुछ मालिकों के साथ काफी हद तक सहमति भी बन गई है, जिसको खरीदने की प्रक्रिया फाइलों में चलवा दी गई है। अनुमति मिलने पर उक्त जगह की रजिस्ट्री करवा पार्किंग का कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि मंदिर विस्तारीकरण का काम पिछले लंबे समय से योजना में है, लेकिन पहले यह विचार चल रहा था कि पार्किंग के साथ ही यह कार्य भी पूर्ण कर लिया जाए। लेकिन अब यह निश्चय कर लिया गया है कि जब तक पार्किंग के कार्य में समय लग रहा है, उससे पहले नवरात्र मेले के दौरान ही मंदिर के विस्तारीकरण के काम का शुभारंभ करवा दिया जाए। ऐसी योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें