फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को स्टेडियम छोड़ने आई महिला का गला रस्सी से कटा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित क्रिकेट स्टेडियम के नो पार्किंग जोन में एक एक्टिवा सवार महिला का रस्सी से गर्दन कट गई। उसे तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने सेक्टर-21 के निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला की स्थिति अभी नाजुक बताई जा रही है। महिला की पहचान डीएलएफ निवासी अमरजीत कौर के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि सेक्टर-21 चौकी इंचार्ज सतिश ने की।
विज्ञापन

दरसअल क्रिकेट स्टेडियम में वीरवार की शाम करीब 4.15 बजे चंडीगढ़ और हरियाणा के बीच मैंच खेला जा रहा था, जहां खेल मंत्री संदीप सिंह को आना था। जिसके चलते नो पार्किंग जोन में पीली नायलॉन की रस्सी लगा दी गई थी, ताकि यहां कोई अपना वाहन पार्क न करे। इस बीच खेल मंत्री के स्टेडियम पहुंचने से पहले अमरजीत कौर अपने बच्चे को स्टेडियम छोड़ने पहुंची। उन्हें क्रिकेट स्टेडियम के नो पार्किंग जोन में लगी रस्सी दिखी नहीं और उनका गला कट गया। गनीमत रहा कि उनका बच्चा चोटिल नहीं हुआ। इस घटना के महज पांच मिनट के भीरत के उन्हें स्टेडियम के नजदीक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया।
धूप के चलते नहीं दिखी रस्सी हुआ हादसा
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नो पार्किंग जोन में पीले रंग की नायलॉन की रस्सी लगाई गई थी, जिसपर धूप पड़ रही थी, जैसे ही अमरजीत कौर एक्टिवा से अपने बेटे को छोड़ने स्टेडियम पहुंची, धूप के चलते रस्सी उन्हें दिखी नहीं और उनका गला रस्सी में फंसकर कट गया। मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि रस्सी से उनकी खाने की नली भी कटी है।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने घटना स्थल का लिया जायजा
इस हादसे के बाद सेक्टर-3 के क्रिकेट स्टेडियम में खेल मंत्री संदीप सिंह भी पहुंचे। जहां इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने तुंरत घटना स्थल का जायजा लिया और महिला का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने ने घटना स्थल की जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें