पंचकूला। जिले में सक्रिय बाइक सवार झपटमार लगातार वारदातें करने में जुटे हैं। लेकिन थाना पुलिस समेत अन्य विशेष यूनिट्स के पुलिसकर्मी उनकी धरपकड़ में नाकाम हैं। झपटमारों ने फिर से एक और वारदात को अंजाम दे डाला है। इस बार झपटमारों का निशाना बलटाना के रविंद्रा इंक्लेव निवासी युवती मनीषा बनी। झपटमार मनीषा से सेक्टर-8 के लाइट प्वाइंट के समीप पर्स छीनकर फरार हुए।
मनीषा ने पुलिस को बताया कि आठ जुलाई की रात करीब 08:20 बजे वह काम खत्म कर पैदल ही घर लौट रही थी। लेकिन जब सेक्टर-8 लाइट प्वाइंट के समीप पहुंची तो मोटरसाइकिल दो अज्ञात युवक उससे पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में दो हजार रुपये कैश समेत आई-फोन का चार्ज और ईयर फोन भी था। शिकायत पर थाना पुलिस ने अज्ञात झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।