पंचकूला। घर में बंधक बनाकर 1.20 लाख लूटने वाले तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। बता दें पंचकूला के सेक्टर-16 में 12 लाख रुपये लेने आए उत्तराखंड के गांव बानूसी निवासी हिमांशु, अवनीश और पंकज सिंह को शनिवार को तीन घंटे तक कमरे में बंधक लूटा गया था। आरोपियों में जीरकपुर के मोहम्मद ताजिम, बागपत निवासी मोहित और सहारनपुर निवासी मोसिस शामिल हैं।
सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज मान सिंह के अनुसार तीनों आरोपी को जीरकपुर से गिरफ्तार किया। काबिले जिक्र है कि हिमांशु ने शिकायत में बताया था कि उसका भाई रवि कंयाल कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई करता है। 14 जनवरी को उसे फोन पर बताया था कि सेक्टर-16 पंचकूला के रहने वाले प्रिंस के पास से 12 लाख रुपये और पासपोर्ट लेने जाना था। 15 जनवरी को वह दोस्तों के साथ पंचकूला पहुंचा था। जब नंबर पर कॉल किया तो प्रिंस ने लोकेशन पंचकूला सेक्टर-16 का भेजा था। इसके बाद पकड़े गए तीनों आरोपियों ने उत्तराखंड से आए तीनों युवकों से मारपीट करने के बाद बंधक बनाकर 1.20 लाख रुपये लूट लिए थे।