फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सवा 23 लाख की ठगी के आरोपी को पुलिस ने जम्मू से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एलजी कंपनी के शोरूम में काम कर सवा 23 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को चंडीमंदिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जम्मू निवासी आरोपी रोहित अंगराल ने चंडीगढ़ के सेक्टर-33 निवासी व्यापारी सतीश गुप्ता को इलेक्ट्रॉनिक सामान देने का झांसा देकर रुपये लिए थे।
विज्ञापन


नकली बिल बनाकर करता था ठगी

पीड़ित व्यापारी सतीश गुप्ता ने बताया कि ठगी करने वाला आरोपी रोहित अंगराल एलजी कंपनी का सेल्समैन बनकर फर्जी बिल तैयार करके इलेक्ट्रॉनिक समान देने के नाम पर ठगी करता था। वह शोरूम में आने वाले ग्राहक को बातों में फंसाता था फिर एलजी कंपनी का समान देने के नाम पर फर्जी बिल तैयार कर अपने ही खाते पैसा मंगवा लेता था। यह शोरूम में काम कर सवा 23 लाख रुपये की ठगी करके फरार हो गया था। आरोपी ने पत्ती और सेल्समैन सुनील को मिलाकर ठगी करता था।



जांच अधिकारी योग ध्यान ने बताया कि आरोपी को जम्मू से दबोचा गया है। रविवार को आरोपी को स्थानीय कोर्ट में पेश करके तीन दिन का रिमांड पर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी ने किस तरह से ठगी की है। इस पूरे मामले में कितने लोग शामिल है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें