फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सितंबर से खुल जाएगी तीसरी आंख, नहीं बच पाएंगे अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अगले माह से शहर के बाॅर्डर एरिया में पुलिस की तीसरी आंख खुल जाएगी। सितंबर से नगर निगम खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत करने जा रहा है। इसका 23 लाख रुपये का वर्क टेंडर अलॉट कर दिया गया है। एक सितंबर से सीसीटीवी में आने वाली तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया जाएगा। सीसीटीवी में चेहरे की पहचान और वाहनों की संख्या प्लेट पढ़ने की क्षमता है। पिछले एक साल से रखरखाव के अभाव में हरमिलाप नगर, सेक्टर-17 विजिलेंस नाका, सेक्टर-20 पीरमुछल्ला, अमर टैक्स, डाॅलफिन चौक, सेक्टर-21 के कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। वहीं, पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-14 के दो से तीन एलसीडी भी खराब पड़े हैं, जिसके चलते लूटपाट, स्नैचिंग के अलावा अन्य आपराधिक घटनाओं के आरोपितों को पकड़ने में मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर की सुरक्षा के लिए अलग-अलग पॉइंट पर नगर निगम ने 394 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, लेकिन सही तरीके से रखरखाव नहीं होने के 35 से 40 कैमरे उपयोग में नहीं हैं। वहीं, रायपुररानी, पिंजौर व मौली पिंड के 59 सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े हैं। इनकी मरम्मत के लिए अभी नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग को मंजूरी नहीं मिली है।

अपराध सुलझाने में पुलिस को मिलेेगी सहायता
जिले में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव का जिम्मा नगर निगम के पास है। शहर में आए दिन झपटमारी, वाहन चोरी और एक्सिडेंट के मामले बढ़तेे जा रहे हैं। बाॅर्डर सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में काफी परेशानी आ रही थी। अब कैमरे शुरू होते ही पुलिस को आपराधिक मामलों को सुलझाने में काफी सहायता मिलेगी। पंचकूला पुलिस के पास पहले से मैन पावर कम है, ऊपर से शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद होने से काफी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


कोट
सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत के लिए वर्क टेंडर अलॉट कर दिया गया है। कई जगह एलईडी, फाइबर खराब पड़े हैं। अगले माह तक सीसीटीवी कैमरों दुरुस्त कर दिया जाएगा। -प्रमोद, एक्सईएन नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें